साल 2024 में इस दिन बनने जा रहा है अभिजीत योग, यहां देखिए पूरी लिस्ट

सनातन धर्म में शुभ मुहूर्त देखकर ही कार्य किए जाते हैं। माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में किया गया कार्य व्यक्ति को सकारात्मक परिणाम देता है। धार्मिक कार्यों के लिए मुहूर्त अवश्य देखा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में अभिजीत योग बेहद महत्वपूर्ण और शुभ माना जाता है। आइए, जानते हैं कि साल 2024 में अभिजीत योग किस दिन बन रहा है और इसका क्या महत्व है।

अभिजीत मुहूर्त का महत्व

ज्योतिष शास्त्र में अभिजीत मुहूर्त को शुभ माना जाता है। अभिजीत मुहूर्त अनेक दोषों का नाश करने वाला होता है। इस मुहूर्त में मांगलिक कार्य करना शुभ माना जाता है। सूर्योदय और सूर्यास्त के बीच 15 मुहूर्त होते हैं, जिनके मध्य भाग को अभिजीत मुहूर्त कहा जाता है। ऐसा माना जाता है की भगवान शिव ने राक्षस त्रिपुरासुर का वध अभिजीत मुहूर्त में ही किया था। भगवान श्री राम का जन्म भी इसी मुहूर्त में हुआ था। यही कारण है कि अभिजीत मुहूर्त को इतना शुभ माना जाता है।

साल 2024 में अभिजीत योग

2 जनवरी 2024 – सुबह 09:55 बजे से शाम 04:44 बजे तक।

8 फरवरी 2024 – रात्रि 8.52 बजे से 9 फरवरी प्रातः 3.40 बजे तक।

7 मार्च 2024 – सुबह 07:04 बजे से दोपहर 02:30 बजे तक।

3 अप्रैल 2024 – दोपहर ​​4:06 बजे से रात 11:00 बजे तक।

30 अप्रैल 2024 – रात 11.20 बजे से 1 मई सुबह 5.42 बजे तक।

28 मई 2024 – रात 3.45 बजे से सुबह 11.06 बजे तक।

24 जून 2024 – सुबह 10:13 बजे से शाम 5:25 बजे तक।

21 जुलाई 2024 – शाम 06:40 बजे से 22 जुलाई रात 01:43 बजे तक।

18 अगस्त 2024 – सुबह 04:41 बजे से सुबह 11:43 बजे तक।

14 सितंबर 2024 – दोपहर 2.52 बजे से रात 10.03 बजे तक।

11 अक्टूबर 2024 – रात्रि 11.33 बजे से 12 अक्टूबर प्रातः 06.59 बजे तक।

8 नवंबर 2024 – सुबह 06:02 से दोपहर 01:39 बजे तक।

5 दिसंबर 2024 – सुबह 11.25 बजे से शाम 7.03 बजे तक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds