राजधानी में हत्या : घर में खून से लथपथ मिली महिला की लाश, बेटे पर हत्या की आशंका

रायपुर : डीडीनगर थाना क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ फेस-2 कालोनी में साल के पहले दिन महिला की हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के साथ फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम पहुंची और जांच में जुट गई। महिला के सिर पर सामने की तरफ भारी वस्तु से वार कर हत्या की गई। मृतका के बेटे पर हत्या करने की आशंका है। घटना के बाद से वह गायब है और उसका मोबाइल भी बंद है।

डीडी नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय पी. नीता राव की उसके मकान के कमरे में लाश मिली। महिला के पति पी. गौरी ने पुलिस को बताया है कि वह टाटीबंध में रहता है, इंद्रप्रस्थ कालोनी में पत्नी और बेटा रहते थे। वह सोमवार को पत्नी से मिलने के लिए मोबाइल से संपर्क कर रहा था। कई बार फोन करने पर जब फोन नहीं उठाया तो उसने बेटे के नंबर पर फोन किया। उसका नंबर बंद आने के वह दोपहर में घर गया तो दरवाजा खुला था। अंदर पत्नी खून से लथपथ मृत पड़ी थी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी।

नशे का आदी, नहीं करता है कुछ काम, होता था विवाद

प्रारंभिक पड़ताल में पुलिस को जानकारी मिली है कि मृतका का बेटा पी. नागेश राव अपनी मां के साथ आए दिन विवाद, झगड़ा करता था। उसकी उम्र 30 वर्ष है। वह नशे का आदी है। पुलिस को आशंका है कि विवाद के चलते नागेश ने अपनी मां की हत्या कर फरार हो गया।

लूट के संदेह में भी जांच

पुलिस ने घर में रखे जेवर और नकदी की भी तलाशी ली। हालांकि अब तक पुलिस को लूट से संबंधित कोई तथ्य नहीं मिला है। आरोपित के पकड़े जाने के बाद ही राजफाश होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds