वृश्चिक राशि में 2 जनवरी को मार्गी होंगे बुध देव, अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय

वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को राजकुमार ग्रह कहा गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, बुध ग्रह 2 जनवरी 2024 की सुबह 08.06 मिनट पर वृश्चिक राशि में मार्गी होंगे। इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर होगा। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, बुध देव को चंद्रदेव का पुत्र माना जाता है। यदि किसी जातक की कुंडली में बुध मजबूत स्थिति में होते हैं, तो वे हमेशा युवा दिखते हैं। ज्योतिष शास्त्र में यह मान्यता है कि सूर्य के बेहद करीब होने के कारण बुध ग्रह कभी अस्त नहीं होता है। ऐसे में अपनी राशि के अनुसार, बुध देव को प्रसन्न करने के ये उपाय कर सकते हैं।

राशि के अनुसार करें ये उपाय


मेष राशि 
: किन्नरों को सम्मान दें। किन्नरों को हरे रंग के वस्त्र दान करना चाहिए।

वृषभ राशि : छात्रों और जरूरतमंद बच्चों को किताबें आदि दान करें। उन्हें पढ़ाई में मदद करें।

मिथुन राशि : रोज तुलसी की पूजा करें और तेल का दीपक जलाने से बुध देव प्रसन्न होते हैं।

कर्क राशि : रोज “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” का 108 बार जाप करना चाहिए।

सिंह राशि : रोज तुलसी के पौधे को जल चढ़ाएं। एक पत्ती तुलसी की पत्ती का सेवन करें।

कन्या राशि : बुधवार के दिन 5-6 कैरेट का पन्ना रत्न सोने या पंचधातु की अंगूठी में पहनें।

तुला राशि : रोज तुलसी के पौधे को पानी दें और 1 तुलसी की पत्ती का सेवन करना फायदेमंद होता है।

वृश्चिक राशि : छात्रों और जरूरतमंद बच्चों को किताबें दान में दें। गरीब बच्चों को पढ़ाई में मदद करें।

धनु राशि : छात्रों और जरूरतमंद बच्चों को किताबें दान में दें। तुलसी को रोज जल चढ़ाएं।

मकर राशि: रोज गाय को हरा चारा खिलाएं। गौ माता की सेवा करें।

कुंभ राशि : घर और कार्यक्षेत्र में बुध यंत्र की स्थापना करें।

मीन राशि : गणेश चालीसा का पाठ करें। दूर्वा घास अर्पित करें। बुधवार को गणेश जी के दर्शन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds