लॉगिन

VIDEO : बच्चे ना भागे इसके लिए मां ने निकाली अनोखी तरकीब, लोगों का हंस-हंसकर हुआ बुरा हाल

Viral December 31, 2023 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO : बच्चे ना भागे इसके लिए मां ने निकाली अनोखी तरकीब, लोगों का हंस-हंसकर हुआ बुरा हाल

VIDEO : बच्चे ना भागे इसके लिए मां ने निकाली अनोखी तरकीब, लोगों का हंस-हंसकर हुआ बुरा हाल

छोटे बच्चे अक्सर बेहद नटखट होते हैं। थोड़ी देर के लिए अगर उनके ऊपर से नजर हटती है तो वो कुछ ना कुछ शैतानी कर जाते हैं। ऐसे में घर के कामों के साथ-साथ बच्चों पर लगातार नजर रखना और उन्हें संभालना बिल्कुल भी आसान काम नहीं होता है। इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें आप देखेंगे कि किचन में काम करने के साथ-साथ बच्ची पर नजर रखने के लिए मां ने शुद्ध देसी जुगाड़ किया।

काम और बच्ची को साथ में मैनेज करना एक बड़ी चुनौती होती है और इससे निपटने के लिए महिला ने ऐसी तरकीब निकाली कि यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। महिला ने दरअसल अपने कमर से दुपट्टा बांधा और उसका दूसरा छोड़ बच्ची के कमर में बांध दिया। महिला ने दो दुपट्टे को मिलाकर ऐसा किया ताकि बच्ची को खेलने के लिए पूरी जगह मिले।

https://www.instagram.com/reel/C0wCd-4P6Ir/?utm_source=ig_web_copy_link

इतना ही नहीं महिला ने ठंडी फर्श से बच्ची को बचाने के लिए किचन में चटाई भी बिछा दी। बच्ची चटाई पर मजे में खेलती और घुटनों के बल चलती नजर आ रही है। बेहद क्यूट दिख रही इस बच्ची को बार-बार वीडियो में मम्मी ठीक से बिठाती भी नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग जमकर कॉमेंट करते भी दिख रहे हैं।

लोगों को याद आया बचपन

इस वीडियो पर लोगों की बेहद मिली जुली प्रतिक्रिया दिख रही है। कई लोग महिला के इस जुगाड़ की तारीफ कर रहे हैं तो कई लोग आलोचना कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा है कि उनके साथ भी बचपन में ऐसा किया जाता था ताकि वो इधर-उधर ना भाग पाएं। कई लोगों ने लिखा है कि अब एकल परिवार होने की वजह से ऐसे जुगाड़ लगाने पड़ते हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds