नए साल पर जनवरी माह में बन रहे कई शुभ योग, इन तारीखों पर करें अपने काम

अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 1 जनवरी को नया साल पड़ता है। जनवरी महीने में कई शुभ योग पड़ने वाले हैं। इनमें हम शुभ कार्य कर सकते हैं। इस दौरान कई ग्रह गोचर करेंगे। आप अगर विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश करना चाहते हैं, तो इसके लिए भी कई शुभ मुहूर्त निकलेंगे। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने विस्तार से जनवरी माह के शुभ मुहूर्त और योगों के बारे में बताया है।

जनवरी 2024 में शुभ मुहूर्त

जनवरी माह में दो शुभ योग सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बन रहे हैं। 3, 6, 8, 12, 13, 16, 18, 20, 22, 25 और 31 जनवरी को सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। 20, 22 और 25 जनवरी को अमृत सिद्धि योग पड़ रहा है।

आप जनवरी माह में कोई भी वाहन खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए 3, 4, 21, 22, 25 और 31 जनवरी सबसे शुभ तिथि होगी। आप जमीन में इंवेस्ट करना चाहते हैं, तो 1, 2, 6, 7, 10, 11, 15 और 26 जनवरी बहुत ही शुभ तिथिया हैं। आप गृह प्रवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए जनवरी माह में एक ही शुभ दिन है। आप केवल 3 जनवरी को ही गृह प्रवेश कर सकते हैं।

शुभ मुहूर्त

आप विवाह करना चाहते हैं, तो उसके लिए 16, 17, 20, 21, 22, 27, 28, 30 और 31 जनवरी सबसे शुभ रहेगी। अपने बच्चे का नामकरण संस्कार 3, 4, 7, 8, 11, 12, 17, 18, 21, 22, 25 और 31 जनवरी को कर सकते हैं। अन्नप्राशन के लिए 1, 7, 15, 18, 21, 22, 28 और 29 जनवरी सबसे शुभ तारीख हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds