VIDEO : हो गई नेता जी नेतागिरी…,’ बल्लेबाजी के दौरान विधायक ने लगाया ऐसा शॉट, वीडियो इंटरनेट पर छा गया

सोशल मीडिया पर एक विधायक जी का वीडियो वायरल हो रहा है। अब बात ऐसी है कि नेता जी एक खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने गए थे। इस दौरान उन्होंने बल्लेबाजी का मन बनाया और बेट पकड़कर खेलने लगे। लेकिन जैसे ही गेंदबाज ने बॉल फेंकी और नेजा जी ने बल्ला घुमाया तो मैदान का माहौल ही बदल गया। कुछ लोग अंदर ही अंदर हंसने लगे, तो कुछ नेता जी की मदद के लिए दौड़े। एक x यूजर ने दावा किया है कि खेल के दौरान लगी चोट के कारण नेता जी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

शॉट लगाने के चक्कर में हुए चोटिल

यह वीडियो माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर पत्रकार @gyanu999 ने 29 दिसंबर को पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- क्रिकेट खेलते गिरे विधायक, हुए जख्मी! ओडिशा के नारला के बीजेडी विधायक भूपेन्द्र सिंह कालाहांडी में एक खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने गए, तभी बल्लेबाजी में हाथ आजमाने लगे, शॉट मारने की कोशिश में पिच पर जा गिरे और बुरी तरह चोटिल हो गए। अस्पताल में इलाज जारी है, वीडियो वायरल हो रहा है।

नेता जी पिच पर धाराशायी हो गए

ब नेता जी का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से साझा किया जा रहा है। X यूजर @theprayagtiwari ने यही वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- हो गई नेता जी की नेतागिरी। खबर लिखे जाने तक वीडियो को हजारों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, तमाम यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में दिल की बातें भी लिखी हैं। जैसे एक जनाब लिखते हैं – इनको जल्दी साउथ अफ्रीका भेजो वहां इनकी बैटिंग की बहुत जरूरत है। दूसरे ने कहा – क्रिकेट के पिच पर ये हाल है तो राजनीति के पिच पर क्या हाल होगा..।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds