VIDEO : भारतीय नौसेना ने बदले एडमिरल के कंधों पर लगने वाले एपोलेट्स के डिजाइन, पीएम मोदी ने किया था एलान

नई दिल्ली : पीएम मोदी द्वारा नौसेना दिवस पर की गई घोषणा आज अमल में आ गई है। घोषणा के अनुसार, आज भारतीय नौसेना ने एडमिरल्स एपॉलेट्स के नए डिजाइन का अनावरण कर दिया है।

एडमिरल के कंधों पर नए डिजाइन के एपॉलेट्स

पीएम मोदी ने सिंधुदुर्ग में नौसेना दिवस 2023 के दौरान घोषणा की थी कि अब सभी एडमिरल के कंधों पर नए डिजाइन के एपॉलेट्स होंगे। ये एपॉलेट्स छत्रपति शिवाजी महाराज की राजमुद्रा से प्रेरित हैं। पीएम ने कहा था कि ये  नया डिजाइन नौसेना ध्वज से लिया गया है और हमारी समृद्ध समुद्री विरासत को दर्शाता है।

भारतीय नौसेना ने क्या कहा

भारतीय नौसेना ने कहा कि नए डिजाइन को अपनाना पंच प्राण के दो स्तंभों को मानना है। पहला ‘विरासत पर गर्व’ और दूसरा ‘गुलामी की मानसिकता से मुक्ति’ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

एपॉलेट्स में क्या हुआ बदलाव?

गोल्डन नेवी बटन- इसमें गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलने की हमारी इच्छाशक्ति दिखाई देती है।

ऑक्टागन- ये आठ दिशाओं को दर्शाता है, ताकि चारों दिशा में लंबे समय तक नजर रखी जा सके।

तलवार- ये हमारी चुनौती का सामना करने की ताकत को दिखाता है और युद्ध क्षमता को दर्शाता है।

टेलिस्कोप- ये हमारे देश की दूरदृष्टि को दिखाता है और दुनिया में हो रहे बदलाव पर नजर रखने की क्षमता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds