ओम बिरला कल छत्तीसगढ़ आयेंगे, रायगढ़ में मुख्यमंत्री संग इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

रायगढ़। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला पहली बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। कल यानि 27 दिसंबर को वो रायगढ़ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। यहां वे मध्य भारत के सबसे बड़े सर्व सुविधायुक्त सामाजिक भवन का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहेंगे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा है। उनका रायपुर में कोई कार्यक्रम नहीं है। वह 27 दिसंबर की दोपहर 1.40 बजे रायपुर आकर रायगढ़ जाएंगे। फिर वहां से रात 9.15 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम का आयोजन अग्रोहा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट रायगढ़ ने किया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला पहली बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय भी पहली बार रायगढ़ दौरे पर जा रहे हैं।

विष्णुदेव साय रायगढ़ लोकसभा से सांसद रह चुके हैं। वहीं मौजूदा कैबिनेट में शामिल ओपी चौधरी भी रायगढ़ से चुनाव जीतकर इस बार विधानसभा पहुंचे हैं। नालंदा परिसर की तर्ज पर मुख्यमंत्री रायगढ़ नें लाइब्रेरी बनाने की घोषणा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds