मंत्रिमंडल में प्रभार को लेकर श्याम बिहारी जायसवाल कहा- मैं किसान का बेटा हूं, चट्टान में फसल उगाते हैं…

मनेन्द्रगढ़। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद श्याम बिहारी जयसवाल गृह जिले मनेन्द्रगढ़ पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारे पर बयान दिया है. मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कृषि मंत्री बनने के संकेत दिए हैं. श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि मैं किसान का बेटा हूं, जब चट्टान में हल चलाकर फसल पैदा कर लेते हैं. तो मुझे लगता है कोई भी मंत्रालय मिलेगा उसे हम उपजाऊ बना देंगे और उसके पहचान एक अच्छे मंत्रालय के रूप में दिलाएंगे.

कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल मनेन्द्रगढ़ कलेक्ट्रेट के पास कृषि उपज मंडी समिति मैदान में आयोजित किसानों को बोनस वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे. यहां उन्होंने उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राहियों को गैस वितरण किया. वहीं कई सरकारी योजनाओं के प्रमाण पत्र और प्रशस्ति पत्र भी बांटे. कैबिनेट मंत्री बनने के बाद श्याम बिहारी जायसवाल पहली बार किसी सरकारी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे.

इस दौरान पत्रकारों ने सवाल किया कि कैबिनेट मंत्री बनने के बाद आप बतौर मुख्य अतिथि किसानों के कार्यक्रम में पहुंचे हैं कहीं ना कहीं यह माना जाए कि आप कृषि मंत्रालय संभालने जा रहे हैं तो उन्होंने कहा कोई भी मंत्रालय न अच्छा है न कमजोर है. सारे मंत्रालय अच्छे हैं. किसी भी मंत्रालय को संभालने की इच्छा है. जो भी मंत्रालय मिलेगा. उसमें बेहतर करने की कोशिश करूंगा. जब उनसे उनकी मंत्रालय को लेकर इच्छा पूछी गई तो उन्होंने कहा कि मैं किसान का बेटा हूं, जब चट्टान में हल चलाकर फसल पैदा कर लेते हैं तो मुझे लगता है कोई भी मंत्रालय मिलेगा, उसे उपजाऊ बनाकर एक नई पहचान देंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds