लॉगिन

चिराग राष्ट्रीय चैंपियन बनने वाले उत्तराखंड के पहले खिलाड़ी, हरियाणा की अनमोल को महिला एकल का खिताब

Sports December 25, 2023 रिपोर्टर: shailesh
चिराग राष्ट्रीय चैंपियन बनने वाले उत्तराखंड के पहले खिलाड़ी, हरियाणा की अनमोल को महिला एकल का खिताब

चिराग राष्ट्रीय चैंपियन बनने वाले उत्तराखंड के पहले खिलाड़ी, हरियाणा की अनमोल को महिला एकल का खिताब

गुवाहाटी : राष्ट्रमंडल खेल विजेता लक्ष्य सेन के बड़े भाई चिराग सेन ने तेलंगाना के तरुण एम को 21-14, 13-21, 21-9 से हराकर राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया है। अल्मोड़ा के चिराग राष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले उत्तराखंड के पहले बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वहीं हरियाणा की अनमोल खरब ने पंजाब की तन्वी शर्मा को 15-21, 21-17, 16-8 से हराकरा महिला एकल का खिताब जीता। दोनों ही शटलर पहली बार राष्ट्रीय चैंपियन बने हैं।

लक्ष्य को 85वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सर्वोच्च वरीयता प्राप्त थी, लेकिन उन्हें क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन गैर वरीय चिराग ने छोटे भाई की हार को खिताब जीतकर भर दिया। उन्हें विजेता बनने पर सवा तीन लाख रुपये का पुरस्कार मिला।

तरुण ने दूसरा गेम जीतकर वापसी की, लेकिन चिराग ने निर्णायक गेम में तरुण को कोई मौका नहीं दिया। ओडिशा मास्टर्स का खिताब जीतने वाली ध्रुव कपिला और तनीषा क्रेस्टो की जोड़ी ने मिश्रित युगल का खिताब जीता। उन्होंने नितिन और नवधा को 21-13, 21-8 से हराया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds