26 दिसंबर को रायपुर आ रहे हैं कवि डॉ कुमार विश्वास, वीर बाल दिवस के दिन भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन

रायपुर: पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सिक्खों के 10 वें गुरु और खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाने का एलान किया था।गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहबजादों में से दो बड़े बेटों ने चमकौर के युद्ध में वीरतापूर्वक अपने प्रणों का बलिदान कर दिया था जबकि दोनों छोटे साहबजादों को मुग़ल सूबेदार वज़ीर खान ने इस्लाम धर्म ना क़बूल करने की वजह से ज़िंदा ही दिवार में चुनवा दिया था। इस बालपन में भी धर्म, सत्य और अपने गुरु की शिक्षा को अपने प्राणों से भी अधिक महत्व देने वाले इन वीर बालकों के सम्मान में इनके शहादत दिवस के अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन और “सामाजिक चेतना मंच” एवं शिवाशा फाउंडेशन के द्वारा मंगलवार, दिनांक 26 दिसंबर को “वीर बाल दिवस” के दिन भव्य कवि सम्मेलन “नवा सुरुज” का आयोजन रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम बूढ़ापारा में किया जा रहा है जिसमें देश के ख्यातिनाम युग कवि डॉ कुमार विश्वास, पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दूबे सहित देश के अन्य प्रसिद्ध कविगण अपनी कविताओं के माध्यम से उनकी शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.

इस कार्यक्रम के मुख्य अथिति छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी तथा अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव जी एवं विजय शर्मा जी करेंगेI विशिष्ट अथिति के रूप में माननीय ओम माथुर जी तथा डॉ रमन सिंह माननीय विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन उपस्थित रहेंगे. यह कार्यक्रम इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा रायपुर में दिनांक 26 दिसम्बर 2023 को रात्रि 8 बजे से प्रारम्भ होगा अतः सभी प्रभुद्धजनो, युवाओं तथा महिलाओं से निवेदन है इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर वीर बाल दिवस के दिन उनकी शहादत को श्रद्धांजली अर्पित करें I इस कार्यक्रम में प्रवेश केवल आमंत्रण के द्वारा ही होगा एवं कार्यक्रम पूर्णतः निशुल्क है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds