बांके बिहारी मंदिर के दर्शन करने पहुंची 2 महिलाओं की मौत, पुलिस ने कहा- बीमारी के कारण गई जान

वृंदावन। बांके बिहारी के दर्शन के लिए रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस दौरान मंदिर में काफी भीड़ होती है और लोगों को दर्शन के लिए लाइन भी लगानी पड़ती है। इस बीच रविवार को बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंची 2 महिलाओं की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक बांके बिहारी के दर्शन के लिए ये महिलाएं लाइन में लगी हुई थीं। इस मामले पर पुलिस ने कहा कि दोनों महिलाओं की मौत बीमारी के कारण हुई हैं। जानकारी के मुताबिक एक महिला की मौत हार्ट अटैक बताई जा रही है। वहीं दूसरे महिला को लेकर कहा जा रहा है कि चोट लगने की वजह से मौत हो गई। बता दें कि मंदिर में लगातार बढ़ रहे भीड़ के कारण मंदिर प्रशासन पर भी अब सवाल उठने लगे हैं।

बांके बिहारी मंदिर में 2 महिलाओं की मौत
बता दें कि मृतकों की पहचान जबलपुर की मंजू मिश्रा के रूप में हुई है। वहीं दूसरी महिला की पहचान सीतापुर की बीना गुप्ता के रूप में हुई है। बता दें कि मंजू मिश्रा की आयु 60 साल थी, जो अपने बेटे के साथ वृंदावन आई थीं। दोपहर 12 बजे करीब वो दर्शन के लिए लाइन में लगी थीं। तभी जयपुरिया गेस्ट हाउस के सामने अचानक भीड़ के बढ़ने के कारण उनकी तबियत बिगड़ गई और उन्हें चक्कर आ गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निगम की मास्क लाइट गिरी, जो महिला के सिर पर चोट लगी। इसके बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बीमारी को बताई वजह
वहीं बीना गुप्ता अपने परिजनों के साथ बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंची थी। अधिक भीड़ होने के कारण महिला चक्कर खाकर गिर गईं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बीना की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई। इन दोनों मामलों को लेकर पुलिस का बयान आया है। इस बाबत पुलिस ने कहा कि दोनों महिलाओं की मौत बीमारी के कारण हुई है। पुलिस इस मामले में अब भी जांच कर रही है। इस बाबत एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने लोगों से अपील की कि नए साल पर यहां आने वाले श्रद्धालु अपने साथ बुजुर्ग, बीमार और बच्चों को न लेकर आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds