असम में बड़े पैमाने पर कारतूस बरामद; ऑफिस में आग से एक की मौत

नई दिल्ली : असम में पुलिस ने दो लोगों के पास से बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की पूछताछ कर रही है।

खबर के अनुसार, असम पुलिस ने राज्य के कार्बी आंगलोंग जिले के बोकाजन इलाके में दो लोगों को हिरासत में लिया है। इनके पास से पुलिस को एके सीरीज की राइफलों के 150 कारतूस और छह मैगजीन समेत अन्य आइटम बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी है।

केरल में ऑफिस में लगी आग से एक की मौत

केरल के एर्नाकुलम में ऑफिस में लगी आग में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना एर्नाकुलम के कारुकुट्टी इलाके में स्थित एक प्राइवेट फर्म की है, जहां बीती रात को ऑफिस में आग लग गई। आग लगने के कारणों की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds