लॉगिन

शराबी बेटे ने बीमार पिता से शराब के लिए मांगे पैसे, नहीं देने पर पीट-पीटकर कर दी हत्या

Chhattisgarh January 31, 2023 रिपोर्टर: shailesh
शराबी बेटे ने बीमार पिता से शराब के लिए मांगे पैसे, नहीं देने पर पीट-पीटकर कर दी हत्या

शराबी बेटे ने बीमार पिता से शराब के लिए मांगे पैसे, नहीं देने पर पीट-पीटकर कर दी हत्या

जशपुर : शराब के लिए पैसे नहीं देने पर कलयुगी बेटे ने बहुत ही निर्मम तरीके से अपने बीमार व चोटिल पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बेटे का नाम रामजीवन केरकेट्टा (27 वर्ष) है।

जिले के बागबहार थाना पुलिस ने बताया कि 29 जनवरी को जिले के काडरो सुखबासुपारा गांव के कपिल केरकेट्टा ने ऍफ़आईआर दर्ज करवाई कि उसके बड़े पिता सुखीराम केरकेट्टा की हत्या उसके बेटे रामजीवन ने ही कर दी है। उसने कहा कि वो अपने पिता के बड़े भाई यानि बड़े पिता सुखीराम की देखभाल करता था। वे कुछ दिन पहले साइकिल से गिरकर चोटिल हो गए थे। 29 जनवरी को भी रोजाना की तरह वो उन्हें खाना देने जा रहा था कि उसका चचेरा भाई रामजीवन हड़बड़ाते हुए घर से बाहर निकल रहा था।

आरोपी ने चचेरे भाई कपिल से कहा कि मैंने अपने पिता सुखीराम की हत्या कर दी है। कपिल तुरंत कमरे में गया, तो देखा कि उसके बड़े पिता का शव कमरे में पड़ा हुआ है। उनकी छाती पर चोट का निशान दिख रहा था। उसने बताया कि रामजीवन हमेशा अपने पिता से शराब पीने के लिए पैसा मांगता रहता था और पैसा नहीं देने पर मारपीट करता था। यहां तक कि इलाज के लिए जमा पैसा भी वो मांग रहा था।

वारदात वाले दिन भी आरोपी बेटा अपने पिता से शराब पीने के लिए पैसा मांग रहा था। जब पिता ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो बेटे ने गुस्से में आकर पिता के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। चचेरे भाई के खिलाफ प्रार्थी कपिल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे को उसके गांव काडरो सुखबासुपारा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी रामजीवन केरकेट्टा निवासी काडरो सुखबासुपारा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds