शिव पुराण में बताई गई हैं मृत्यु से जुड़ी ये बातें, जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण पुराणों में से एक शिव पुराण है। शिव पुराण में भगवान शिव की महिमा का वर्णन किया गया है। यह पुराण भगवान शिव की लीलाओं और उनके विभिन्न अवतारों पर आधारित है। इतना ही नहीं, शिव पुराण में व्यक्ति के जन्म और मृत्यु दोनों से जुड़ी कई बातें बताई गई हैं।

मृत्यु से पहले मिलते हैं ये संकेत

शिव पुराण के अनुसार जब किसी व्यक्ति की मृत्यु करीब आती है, तो उसे कई तरह के संकेत मिलने लगते हैं। मृत्यु से पहले इंसान की 5 इंद्रियां ठीक से काम करना बंद कर देती हैं। इन संकेतों का अर्थ है कि व्यक्ति की मृत्यु निकट है।

शरीर पर दिखाई देते हैं ये निशान

जब किसी व्यक्ति का शरीर अचानक नीला या सफेद हो जाता है, या शरीर पर जगह-जगह लाल चकत्ते जैसे निशान पड़ जाए, तो शिव पुराण में इसे भी मृत्यु का संकेत माना जाता है।

कांपने लगे बायां हाथ

शिव पुराण में बताया गया है कि जब किसी व्यक्ति का बायां हाथ कांपने लगे या मुंह का ऊपरी हिस्सा, जिसे तालू कहा जाता है, सूखने लगे तो यह व्यक्ति की मृत्यु का संकेत भी हो सकता है। इसका मतलब यह है कि व्यक्ति के पास अब ज्यादा समय नहीं है।

दर्पण में खुद को न देख पाना

शिव पुराण के अनुसार, जब किसी व्यक्ति को चंद्रमा और तारे ठीक से नहीं दिखाई देते। या फिर अगर कोई व्यक्ति खुद को पानी और शीशे में प्रतिबिंबित देखना बंद कर दे, तो यह भी मृत्यु का संकेत हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds