लॉगिन

CG VIDEO : सर्द हवाओं से बढ़ी कड़ाके की ठंड, चिल्फी घाटी में जमने लगी ओस की बूंदे, पारा 7 डिग्री सेल्सियस निचे लुढ़का

Chhattisgarh December 20, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
CG VIDEO : सर्द हवाओं से बढ़ी कड़ाके की ठंड, चिल्फी घाटी में जमने लगी ओस की बूंदे, पारा 7 डिग्री सेल्सियस निचे लुढ़का

CG VIDEO : सर्द हवाओं से बढ़ी कड़ाके की ठंड, चिल्फी घाटी में जमने लगी ओस की बूंदे, पारा 7 डिग्री सेल्सियस निचे लुढ़का

कवर्धा। छत्तीसगढ़ में सर्द हवाओं का प्रभाव कई क्षेत्रों में बढ़ता ही जा रहा है। उत्तर भारत से आ रही हवाओं के कारण ठंड बढ़ चुकी है। इसका असर कबीरधाम ,अंबिकापुर, जशपुर में भी दिखा रहा है। लेकिन बात करें अगर कवर्धा जिले की तो चिल्फी घाटी में आज सुबह का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गई। वहीं चिल्फी घाटी में ओस की बूंद जमने लगी है। जिस वजह से पैरावट, घास, छप्पर में बर्फ की सफेद चादर बिछी दिख रही है। बढ़ती ठंड ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। इस कड़ाके की ठंड ने लोगों की दिनचर्या को भी प्रभावित किया है।

बता दें कि इस सीजन को अब तक का सबसे ठंडा दिन माना जा रहा है। आज सुबह से घांस फुस, पैरावट, मकान के छप्पर सहित पत्तियों में ओस की बूंदे बर्फ में तब्दील हो गई थी। इसके अलावा घने कोहरे से चिल्फी घाटी पूरी तरह से ढकी हुई है जिससे इलाके में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। वहीं ठंड की वजह से लोगों की दिनचर्या सुबह 9 बजे से शुरू हो रही है। साथ ही ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं दूर दराज से पहुंचे पर्यटक इस ठंड का भरपूर लुफ्त उठा रहे हैं। साथ ही ये अनुमान भी लगाए जा रहे हैं कि आने वाले कुछ दिनों में ठंड और भी ज्यादा बढ़ सकती है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds