रमन ने दिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा, छत्तीसगढ़ भाजपा को जल्द मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष

रायपुर : छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़े बदलाव के संकेत हैं। यहां प्रदेश अध्यक्ष से लेकर महामंत्री और संगठन के अन्य पदों पर चेहरे बदले जा सकते हैं। साथ ही विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए 19 दिसंबर को चुनाव होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह नए विधानसभा अध्यक्ष होंगे। ऐसे में उन्होंने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया हैं।

भाजपा के शीर्ष नेताओं ने लोकसभा सदस्य व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को उप मुख्यमंत्री बना दिया है। वहीं महामंत्री विजय शर्मा को भी उप मुख्यमंत्री बना दिया गया है। इनकी जगह नए नेता को जगह दी जाएगी। ऐसे में पार्टी में बदलाव जल्द ही दिखेगा।

साय को मुख्यमंत्री बनाकर साधा जातिगत समीकरण

भाजपा ने प्रदेश में आदिवासी समाज के नेता विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाकर अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को साधने का प्रयास किया है। इसी तरह अन्य पिछड़ा वर्ग(ओबीसी) कोटे से अरुण साव और ब्राह्मण समाज से विजय शर्मा को उप मुख्यमंत्री बनाकर सभी वर्ग को साधने की कोशिश की है। साव के उप मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष बदलने की चर्चा है।

भाजपा में अध्यक्ष पद के लिए ये हैं बड़े दावेदार

भाजपा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अध्यक्ष पद पर किसी ओबीसी वर्ग के नेता को बैठा सकती है। इसमें दुर्ग के लोकसभा सदस्य विजय बघेल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का नाम चल रहा है। इसके साथ ही पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को भी प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds