पहले मकान मालिकन से बनाए संबंध..फिर किसी और से हो गया प्यार, मर्डर कर बेड बाॅक्स में छिपाई लाश

नई दिल्ली: दिल्ली में एक व्यक्ति ने बड़ी ही बेरहमी से पहले अपनी 60 वर्षीय मकान मालकिन की कथित तौर पर हत्या की और फिर बड़ी होशियारी से उसके शव को बेड बाॅक्स में छिपा कर फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि देवेंद्र उर्फ ‘देव’ (31) के पीड़िता आशा देवी के साथ ‘शारीरिक संबंध’ थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि पीड़िता उसके किसी अन्य महिला से शादी करने के खिलाफ थी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जॉय तिर्की ने बताया, ”आरोपी को शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से गिरफ्तार किया गया।”

डीसीपी  जॉय  ने कहा, पिछले दो साल से उसके पास कोई रोजगार नहीं था और उसने अलीगढ़ में रहने वाले अपने पिता से यह कहकर पैसे लिए थे कि वह जर्मनी में पढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पैसे का इंतजाम करने के लिए उसके पिता को जमीन बेचनी पड़ी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी 2019 में देवी के नंद नगरी स्थित घर में किरायेदार के रूप में रहने लगा और दोनों के बीच दोस्ती हो गई। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच ‘शारीरिक संबंध’ थे। अधिकारी ने बताया कि देवेंद्र की 2021 में एक अन्य महिला से मुलाकात हुई, जो देवी के घर में ही किरायेदार के रूप में रह रह थी। अधिकारी के मुताबिक, देवी ने अपने मकान में कुछ कमरे किराए पर दिए हुए थे।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने दूसरी महिला से शादी करने का फैसला किया और चार दिसंबर को अलीगढ़ में उनकी सगाई हुई। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, देवी इस बात पर गुस्सा हो गईं और उन्होंने देवेंद्र को फोन किया और उसे मिलने के लिए बुलाया।

पुलिस के मुताबिक, 10 दिसंबर को आरोपी दोपहर में देवी के घर पहुंचा। पुलिस उपायुक्त ने बताया, ”देवी ने देवेंद्र से कहा कि वह उसे दूसरी महिला से शादी नहीं करने देगी। देवेंद्र ने विरोध किया, जिसपर देवी ने उसे थप्पड़ मारा और गुस्से में आकर आरोपी ने महिला के सिर पर ईंट मार दी।”

उन्होंने बताया कि जब महिला बेहोश हो गई तो आरोपी ने उनके सिर पर ईंट से कई वार किए। पुलिस के मुताबिक, उसने उसका गला घोंटने की भी कोशिश की।   पुलिस ने बताया कि आरोपी देवी के पास से 13 हजार रुपये नकद और महिला के आभूषण लेकर अलीगढ़ भाग गया। पुलिस के मुताबिक, मामला 15 दिसंबर को उस समय सामने आया जब लोगों ने कमरे से दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि जब बेड के बक्से को खोला गया तो देवी का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds