बेहद गुस्सैल होते हैं इन 4 राशि के लोग, इनसे उलझने से पहले सोच लें

व्यक्ति की पहचान चरित्र से है। गुस्से में मनुष्य गलय कदम उठा लेता है। इससे जीवन भर पछताना पड़ता है। अगर स्वभाव अच्छा न हो तो जातक को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस दुनिया में 3 चीजें इंसान के सबसे बड़े दुश्मन माने जाते हैं। इनमें क्रोध, लोभ और मोह शामिल है। रोष सबसे खतरनाक माना जाता है। जिस व्यक्ति को बहुत गुस्सा आता है। वह खुद के साथ दूसरों को नुकसान पहुंचाता है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियां बताई गई हैं। जिनका स्वभाव गुस्से वाला होता है।

मेष राशि

मेष राशि का स्वामी मंगल है। मंगल ग्रह अग्नि तत्व का स्वामी है। मेष राशि के जातक गर्म मिजाज के होते है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाते हैं। क्रोध में अक्सर गलत फैसले ले लेते हैं।

वृष राशि

इस राशि का चिह्न बैल है। वृष राशि के जातक बैल की तरह जिद्दी होते हैं। इन्हें गुस्से में शांत करना मुश्किल होता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक आसानी से उत्तेजित हो जाते हैं। इन्हें गुस्सा जल्दी आता है। ये छोटी-छोटी बातों पर विवाद कर बैठते हैं। जब ये क्रोधित होते हैं तो अपने करीबी लोगों को ठेस पहुंचा देते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक स्वभाव से राजा जैसे होते हैं, लेकिन इनका गुस्सा भी वैसा ही होता है। इन लोगों के आसपास रहने वाले लोग इनके गुस्से से डरते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds