आंवले के पेड़ से दूर होंगे रुके हुए काम, घर में इस दिशा में लगाएं

सनातन धर्म में पेड़-पौधों को बहुत महत्व होता है। यह माना जाता है कि इनमें भगवान रहते हैं। ऐसे में इनको घर पर लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। पेड़-पौधे आपके जीवन में सुख-समृद्धि को लेकर आ सकते हैं। आंवले के पौधे को घर पर लगाने से आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं। इसमें भगवान विष्णु का वास होता है। इसको लाने के बाद वास्तु के हिसाब से सही दिशा में लगाना ही ठीक रहता है। ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी ने विस्तार से बताया कि आंवले का पेड़ किस दिशा में लगाना सही रहेगा।

इस दिशा में लगाएं आंवले का पेड़

ज्योतिष के अनुसार आवले का पेड़ घर में उत्तर, पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। यह आपके जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आता है। यह आपके परेशानियों को जीवन से दूर करता है।

आंवले के पेड़ से दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा

आंवला के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। ऐसे में इसको घर में लगाने से लक्ष्मी से आगमान होता है। ऐसे में आपको धन का लाभ होता है।

आंवले के पेड़ को इस दिन लगाएं

गुरुवार और शुक्रवार का दिन आंवले के पेड़ को घर में लगाने के शुभ माना जाता है। इस पेड़ को लगाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds