heml

जूदेव निवास पहुचे सीएम विष्णुदेव साय, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का दिया निमंत्रण

स्व. दिलीप सिंह जूदेव की पत्नी माधवी ने कहा, साय को सीएम बनाना “जूदेव जी” को सच्ची श्रधांजलि

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय निर्वाचित होने के दिन से ही सादगी, शालीनता और कृतज्ञ भाव का प्रदर्शन कर रहे हैं। निर्वाचित होने के बाद पहले दिन की शुरुआत राम मंदिर में भागवान श्री राम के दर्शन से की। फिर पार्टी कार्यालय में सहज ढंग से कार्यकर्ताओं से मिलते रहे। आज उन्होंने अपने व्यक्तित्व में सादगी की एक और मिसाल पेश कर दी। जशपुर कुमार हिंदू हृदय सम्राट कहलाने वाले स्व. दिलीप सिंह जूदेव के सानिध्य में श्री साय ने राजनीति की शुरुआत की, उनके परिजनों से मिलने और उनको शपथ समारोह में शामिल होने का न्योता देने स्वयं उनके घर पहुंच गए।

सीएम साय आज उनके रायपुर स्थित घर धरमपुर पहुंचे आजकल यही स्व. जूदेव के परिजनों का निवास स्थान है। स्व. जूदेव की धर्म पत्नी माधवी सिंह जूदेव से भेंट कर उन्होंने आशीर्वाद लिया, युद्धवीर सिंह जूदेव के परिवार से मिले और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया। जूदेव परिवार ने मुख्यमंत्री श्री साय को पूरी आत्मीयता के साथ मिठाई खिलाकर बधाई दी।

कार्यकर्ताओं का सम्मान करना, विनम्रता हमने कुमार साहब से सीखा : साय

मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले कि, हमने कुमार साहब से ही सीखा इंसान में विनम्रता कैसी होती है। कार्यकर्ताओं का सम्मान कैसे किया जाता है… यह सब गुण हमने उन्हीं से सीखा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आमंत्रित किए जाने के सवाल पर साय ने कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री को हमने आमंत्रित किया है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को भी हम आमंत्रित किए हैं। वहीं झीरम कांड की जांच को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि, उनके पास 5 साल का समय था, पूर्व मुख्यमंत्री कहते थे कि, सबूत उनकी जेब में है… तो 5 साल उन्होंने क्या किया।

साय जी का मुख्यमंत्री बनना स्व. जूदेव को सच्ची श्रद्धांजली : माधवी जूदेव

सीएम बनने के बाद पहली बार जूदेव निवास पहुंचे श्री साय ने परिजनों को कल शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया। स्व. दिलीप सिंह जूदेव की धर्मपत्नी माधवी जूदेव से स्वास्थ्य का हाल चाल जाना। माधवी जूदेव ने कहा कि विष्णुदेव साय को सीएम बनाए जाने से बहुत खुशी हुई। साय के नेतृत्व में प्रदेश का बेहतर विकास होगा। अच्छे से राज्य चलाएं ये मैंने उनसे कहा है। दिवंगत दिलीप सिंह जूदेव भी चाहते थे, विष्णुदेव साय सीएम बनें। अब उनके सीएम बनने से स्व. जूदेव को सच्ची श्रद्धांजलि मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button