केंद्रीय मंत्री रिजिजू का तंज, बोले- कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियां फैला रही भ्रष्टाचार की बीमारी

नई दिल्ली : भाजपा ने मंगलवार को कांग्रेस और उसकी गठबंधन पार्टियों पर भ्रष्टाचार फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टियों ने इतना भ्रष्टाचार फैलाया है कि इसके लिए सरकार के ही नहीं बल्कि लोगों को भी आंदोलन शुरू करना पड़ा।

रिजिजू का कांग्रेस पर निशाना

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता किरन रिजिजू ने कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों के नेताओं पर लगे कई भ्रष्टाचार के मामलों की सूची जारी की। इसमें आरजेडी, टीएमसी और डीएमके भी शामिल हैं।

रिजिजू ने कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा, ‘कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियां भ्रष्टाचार जैसी बीमारियां फैला रही है। इसके खिलाफ केवल सरकार को ही नहीं बल्कि देश की जनता को भी आंदोलन करना पड़ रहा है।

कांग्रेस भ्रष्टाचार की दुकान बंद होना चाहिए और इसके लिए उचित कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई केवल मोदी जी की गारंटी है। जांच एजेंसियों को खुली छूट दे दी गई है। वह अब रुकने वाले नहीं हैं।’ भाजपा ने कांग्रेस सांसद धीरज साहु के ठिकानों से 200 करोड़ से अधिक की नगदी बरामद होने के बाद पार्टी (कांग्रेस) पर लगातार भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साध रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds