लॉगिन

तंत्रा बार में हंगामा : बर्थ-डे पार्टी मना रहे लड़कियों को डांस करते समय बदमाशों ने मारी लात, फिर पार्किंग में हुई मारपीट

Chhattisgarh January 30, 2023 रिपोर्टर: shailesh
तंत्रा बार में हंगामा : बर्थ-डे पार्टी मना रहे लड़कियों को डांस करते समय बदमाशों ने मारी लात, फिर पार्किंग में हुई मारपीट

तंत्रा बार में हंगामा : बर्थ-डे पार्टी मना रहे लड़कियों को डांस करते समय बदमाशों ने मारी लात, फिर पार्किंग में हुई मारपीट

बिलासपुर : बिलासपुर में 36 मॉल स्थित तंत्रा बार में दोस्तों के साथ बर्थ डे सेलिब्रेट कर डांस कर रही लड़कियों पर बदमाश लड़के लात मारने लगे, जिसके बार में जमकर हंगामा हो गया। धक्का-मुक्की और विवाद के बाद लड़के और उसके दोस्त पार्टी छोड़कर बाहर निकल गए, तब बदमाशों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

मध्यनगरी चौक निवासी आशीष कश्यप पिता मनोज कश्यप (27) फूल व्यावसायी है। बीते शनिवार की रात वह अपने दोस्त आकाश दुबे के जन्म दिन पर पार्टी मनाने के लिए 36 मॉल स्थित तंत्रा बार गया था। उसके साथ रितिका पैकरा व शैलेष कश्यप भी थे। सभी रात करीब 11 बजे तंत्रा बार पहुंचे थे, जहां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे थे। बार में जन्मदिन सेलिब्रेड कर रहे लड़के-लड़कियां डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। तभी बार में तीन-चार लड़के आ गए और बीच में घुसकर लात मारते हुए धक्का-मुक्की करने लगे। लड़कों ने विरोध किया, तब बदमाश युवक हंगामा मचाने लगे। इसके बाद आशीष और उसके दोस्त पार्टी छोड़कर निकल गए।

आशीष और उसके दोस्त पार्किंग में आकर अपनी गाड़ी निकाल रहे थे। तभी बदमाश लड़के उनका पीछा करते हुए आ गए। इस दौरान उन्होंने आशीष को गालियां देने लगे। उसके विरोध करने पर उन्होंने जमकर मारपीट शुरू कर दी। उनकी हरकतों को देखकर आकाश, शैलेष और रितिका ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। इस पर युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की। पार्किंग में मौजूद कर्मचारी वहां पहुंचे, तब जान से मारने की धमकी देते हुए युवक भाग निकले। आशीष की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds