CG : रात में अचानक पहुंची पुलिस फोर्स, बार संचालकों में मच गया हड़कंप, 100 से ज्यादा कर्मियों ने डाली रेड

दुर्ग। छत्तीसगढ़ की दुर्ग जिले की पुलिस लगातार एक्शन मोड पर दिखाई दे रही है. दुर्ग पुलिस ने अचानक 100 से ज्यादा अधिकारी और पुलिस जवानों के साथ एक साथ शहर के कई शराब बारो में छापा मारा. एक साथ अचानक पुलिस की छापेमारी से बार संचालकों में हड़कंप मच गया. पुलिस ने अचानक बारों में पहुंचकर उनके लाइसेंस और स्टॉक का निरीक्षण किया. इसके साथ ही समय पर बार बंद करने और हुक्का ना पिलाने की हिदायत दी.

एसपी ने दिया निर्देश, पुलिस की 17 टीमें बनाकर मारा गया छापा
दरअसल 10 दिसंबर को दुर्ग एसपी राम गोपाल गर्ग ने जिले सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना, चौकी प्रभारियों की मीटिंग में निर्देश दिए गए थे जिसके बाद एडिशनल एसपी शहर अभिषेक झा के नेतृत्व में रात 9 बजे से सरप्राइस अभियान चलाया गया. सभी थाना और चौकी प्रभारी के द्वारा रात 9.30 बजे से चलाए गए अभियान में कुल 17 टीम बनाकर जिले के सभी बारों में एक साथ चेकिंग कार्यवाही की गई जिससे बार संचालकों में हड़कंप मचा गया था.

इन बार में पुलिस फोर्स ने मारा छापा
इस अभियान के दौरान राजपत्रित अधिकारी और 17 थाना प्रभारी सहित 100 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे. जिन्होंने जिले भर के अलग – अलग बारों में एक साथ छापा मार कर समझाइश की. जिन बारो में रेड कार्यवाही की गई उनमें होटल मार्क, स्टील क्लब, पंजाब बार, होटल लोटस, शिवनाथ कैफेटेरिया, होटल सागर, होटल सम्राट, रॉयल कोर्ट, चिली पेपर, होटल इंद्रलोक, होटल अमित इंटरनेशन, गोल्डन बार, मधुबन बार, ब्लू हेवन बार, जलतरंग बार, मेघदूत बार, होटल किंग्सफोर्ट आदि बारो में जा कर चेक किया गया.

चेक करने पर बार का लाइसेंस एवम स्टॉक का निरीक्षण कर समय सीमा का ध्यान रखने व हुक्का न पिलाने की हिदायत दी गई. दुर्ग पुलिस की यह कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds