हर इच्छा होगी पूरी, मार्गशीर्ष अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप

12 दिसंबर को मार्गशीर्ष माह की अमावस्या है। सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। अमावस्या तिथि पर पितरों को तर्पण भी दिया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि अमावस्या तिथि के दिन गंगा सहित पवित्र नदियों में स्नान करने, भगवान विष्णु का ध्यान और पूजा करने से सभी पाप दूर हो जाते हैं। अगर आप भी भगवान विष्णु की कृपा पाना चाहते हैं, तो अमावस्या तिथि पर भगवान विष्णु की मंत्रों सहित पूजा करें। पूजा के समय राशि के अनुसार भगवान विष्णु के नामों का मंत्र जाप करें।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। इस समय “ओम श्री महीधराय नमः” मंत्र का जाप करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन स्नान-ध्यान करके भगवान नारायण की विधिवत पूजा करनी चाहिए। साथ ही पूजा के दौरान “ॐ श्री केशवाय नमः” मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन पूजा के समय ‘ओम श्री धनंजाय नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को मार्गशीर्ष अमावस्या पर श्री हरि विष्णु की विधिवत पूजा करनी चाहिए। इस समय “ॐ श्री श्री रघुनाथाय नमः” मंत्र का एक माला का जाप करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को भगवान नारायण को प्रसन्न करने के लिए मार्गशीर्ष अमावस्या पर “ओम श्री नरसिंहाय नमः” मंत्र का 2 माला जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से मनचाही इच्छा पूरी होती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को श्री हरि विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मार्गशीर्ष अमावस्या पर “ओम श्री श्री हरये नमः:” मंत्र का एक माला जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से जीवन में खुशहाली आती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि पर ‘ओम श्री विश्वकर्मणे नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से सभी शुभ कार्यों में सफलता मिलती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए मार्गशीर्ष अमावस्या पर पूजा करते समय “ओम श्री कृष्णाय नमः” मंत्र का जाप करना चाहिए।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि पर भगवान विष्णु की पंचोपचार पूजा करनी चाहिए। साथ ही पूजा के दौरान “ओम श्री गोविंदाय नमः” मंत्र का कम से कम 5 माला जाप करना चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए मार्गशीर्ष अमावस्या पर “ओम श्री दामोदराय नमः” मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से जीवन में आने वाले सभी प्रकार के दुख और परेशानियां दूर हो जाती हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए मार्गशीर्ष अमावस्या पर “ओम श्री अच्युताय नमः” मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

मीन राशि

मीन राशि वालों को मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। साथ ही पूजा के दौरान ‘ओम श्री जनार्दनाय नमः:’ मंत्र का कम से कम 5 माला जाप करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button