CG : दुल्हन की तरह सजाया गया है BJP प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर,भाजपा मना रही दूसरी दीवाली

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा में आज जश्न का माहौल है। प्रदेश का नया मुखिया के चुनाव के बाद भाजपा में भारी उत्साह देखा जा रहा है। छत्तीसगसढ़ के लिए स्व. अजीत जोगी, डॉ रमन सिंह और भुपेश बघेल के बाद बतौर सीएम विष्णुदेव चौथे नए चेहरे होंगे। भाजपा के विधायक दल के सरकार बनाने के दावे के बाद राजभवन ने भी साय को सीएम के लिए नियुक्ति पत्र सौंप दिया है। दो दिन बाद यानी 13 को विष्णुदेव साय साइंस कॉलेज मैदान में शपथ लेंगे।

बहरहाल इन सबसे इतर आज भारतीय जनता पार्टी अपने दावे के मुताबिक़ प्रदेश में दूसरी दिवाली मना रही है। ऐसे में भाजपा के रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय को आकर्षण लाइटिंग से रौशन किया गया है। अमूमन कुशाभाऊ ठाकरे में ऐसे सजावट देखें को नहीं मिलती लेकिन नए सीएम के तय होने से पहले यहां बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई थी। भाजपा दफ्तर में ढोल नंगाड़े लगातार गूँज रहे है और कार्यकर्ता जमकर नाच रहे है। प्रदेश भर से आएं भाजपा समर्थकों का यहाँ जमावड़ा देखा जा सकता है।

बता दें कि कुनकुरी विधायक विष्णुदेव साय प्रदेश के नए सीएम होंगे। विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी और फिर उनके नाम का ऐलान किया गया। भाजपा के दिग्गज नेता विष्णुदेव साय ने कुनकुरी से कांग्रेस के यूडी मिंज को इस बार 25 हजार से ज्यादा वोटों से परास्त किया है। साय तीन बार सांसद और दो बार विधायक रह चुके है। संगठन में भी उन्हें बड़ा पद मिल चुका है। वह दो बार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds