अमेरिकी नागरिक पर होटल कर्मचारी से यौन उत्पीड़न करने का आरोप, केस दर्ज

मुंबई : नवी मुंबई में एक होटल में हाउस कीपिंग का काम करने वाली महिला के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 26 साल के एक अमेरिकी नागरिक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
अधिकारी ने बताया कि यह घटना तुर्भे इलाके में स्थित होटल में शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुई। 23 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत में बताया कि जब वह कमरे में सफाई करने कई तो आरोपी ने कथित तौर पर बाथरॉब उतार दिया और उससे संबंध बनाने को कहा।
उन्होंने बताया कि शिकायत पर अमेरिका के पेन्सिलवेनिया निवासी व्यक्ति के खिलाफ शनिवार रात प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की जांच की जा रही है।