लॉगिन

VIDEO : ‘तेरा यहां कोई नहीं…,’ गाने पर नाचते-नाचते मां से लिपटकर रोने लगी दुल्हन, पर डांस रुका नहीं, वीडियो वायरल

Viral December 9, 2023 रिपोर्टर: shailesh

शादी-ब्याह में दुल्हन की परफॉर्मेंस का खास ध्यान रखा जाता है। लेकिन कभी-कभार यह डांस परफॉर्मेंस हार्ट टचिंग हो जाती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कुछ लोग भावुक हो गए तो अधिकतर बोल रहे हैं कि गजब नौटंकी है! दरअसल, दुल्हन तेरा यहां कोई नहीं… गाने पर नाच रही थी।

इस दौरान वह इमोशनल होकर रोने लगती है। पास ही खड़ी उसकी मम्मी और अन्य महिलाएं भी भावुक हो जाती हैं। बता दें, ऋषि कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे पर फिल्माया गया यह गीत’प्रेम रोग’ मूवी का है, जो साल 1982 में रिलीज हुई थी। इसे लता मंगेशकर ने गाया था। जबकि लिखा संतोश आनंद ने था। और हां, इस गाने का संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया है।

परफॉर्मेंस नहीं रुकनी चाहिए…

दुल्हन का यह वीडियो माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर @desimojito ने पोस्ट किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा – परफॉर्मेंस नहीं रुकना चाहिए। अबतक क्लिप को 2 लाख 97 हजार व्यूज और तीन हजार लाइक्स मिल चुके हैं। सैकड़ों यूजर्स ने कमेंट किए हैं।

एक शख्स ने लिखा – शो मस्ट गो ऑन। कुछ ने अपने दोस्तों को टैग करते हुए लिखा – तुम ऐसे ही करना शादी। वहीं कुछ ने लिखा कि गजब नौटंकी है… रो लो या नाच लो।

जब दुल्हन भावुक होकर रोने लगी

यह क्लिप 31 सेकंड है। इसमें हम देख सकते हैं कि ये गलियां ये चौबारा… गाना बज रहा है। दुल्हन नाच रही है। आस-पास महिलाएं खड़ी हैं। दुल्हन नाचते-नाचते भावुक हो जाती है, और रोने लगती है। यह देखकर बाकी महिलाएं भी इमोशनल हो जाती है। उनकी आंखें भर आती है।

पास ही दुल्हन की मां खड़ी होती हैं। अपनी बेटी को रोता देखा वह भी फूट-फूट कर रोने लगती है। लेकिन यह इमोशनल लम्हा देखकर बहुत से लोग भावुक होने के बजाय बोल रहे हैं- या तो रो लें, या फिर डांस कर लें।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds