कांग्रेस को हमने नहीं कांग्रेस के भ्रष्टाचार ने हराया : गुरु खुशवंत साहेब

सिमगा  : रायपुर के आरंग विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी  के नवनिर्वाचित विधायक गुरु खुशवंत साहेब  ने संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि, कांग्रेस हमने नहीं हराया, कांग्रेस को उसके अपने ही भ्रष्टाचार ने हराया। पार्टी की जीत में सबसे बड़ा योगदान किसी का रहा तो कर्मठ कार्यकर्तायों का रहा है। बीजेपी कार्यकर्ताओं जीत के लिए रात दिन एक कर दिया।

विधायक गुरु खुशवंत साहेब  ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो रणनीति बनाई उस रणनीति के चलते भी है। हम जनता को विकास की गारंटी दे रहे थे । कांग्रेस के नेता और मंत्री भ्रष्टचार में डूबे थे। आरंग की जनता ने बीजेपी को विकास के लिए वोट दिया है। बीजेपी विकास की राजनीति करती है। हम जनता को विकास के रास्ते पर लेकर चलेंगे।

Back to top button

This will close in 20 seconds