30 साल बाद शनि और शुक्र का होगा आमना-सामना, इन राशियों पर बरसेगा बेशुमार पैसा

2025 तक शनि ग्रह कुंभ राशि में भ्रमण करेंगे। शुक्र ग्रह भी 2024 तक कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में 30 साल बाद ऐसा मौका आएगा जब शुक्र और शनि की युति होगी। शनि जब अपने मित्र शुक्र के साथ मिलेंगे तो कुछ राशियों का भाग्य चमकेगा।

मेष राशि

मेष राशि के एकादश भाव शुक्र और शनि के मिलने से धन का बहुत फायदा होगा। आपका करियर अगर खराब चल रहा है, तो उसमें भी फायदा होगा। आपके जीवन में शुभ समाचार आएंगे। आपका व्यापार बढ़ जाएगा। छात्रों की मेहनत भी सफल होगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के दशम भाव में शनि और शुक्र का मिलन होगा। आप जो भी काम कर रहे हैं, उसमें आपकी तरक्की निश्चित है। आप अगर नौकरी कर रहे हैं, तो प्रमोशन होने की उम्मीद है। व्यापार कर रहे हैं, तो जबरदस्त मुनाफा होगा। परिवार का सुख आपको मिलेगा। छात्रों की मेहनत सफल होगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के नवम भाव में शनि और शुक्र का मिलन होगा। आपको इस मिलन से बहुत फायदा होगा। आपकी किस्मत आप पर मेहरबान होगी। आप तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं। पितरों का तर्पण करेंगे, तो शुक्र और शनि के मिलन का बहुत फायदा पहुंचेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि  के सप्तम भाव में शनि और शुक्र का मिलन होगा। इसका मिलना आपके लिए बहुत ही शुभ है। आपको एक बात का ध्यान रखना है कि आप अपने जीवनसाथी का सम्मान करें। उनकी सेहत के बारे में चिंतित रहें। व्यापार में पार्टनर से सतर्क रहें।

Back to top button

This will close in 20 seconds