गरुड़ पुराण की 5 महत्वपूर्ण बातें, जो आपको सफल बना देगी

धर्मग्रंथों और पुराणों में कहा गया है कि इंसान जैसा कर्म करता है। उसे वैसा ही फल मिलता है। गरुड़ पुराण अच्छे कार्य करने की प्रेरणा देता है। जिससे मनुष्य सुखी जीवन जी सके। गरुड़ पुराण एक महापुराण है, जो कलिकाल से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। गरुड़ पुराण में जीवन, मौत और निधन के बाद के बारे में विवरण मिलते हैं। इसमें कहा गया कि जातक को हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए, ताकि जीवन सुखी रहे।

यदि आपका जीवन परेशानियों से घिरा रहता है। ऐसे में आपको गरुड़ पुराण में बताए गए ये पांच काम नियमित रूप से करने चाहिए। इन कार्यों को करने से जीवन शांतिपूर्ण हो जाता है। देहांत के बाद श्रीहरि के चरणों में स्थान मिलता है।

भोजन दान

भूखे और जरूरतमंदों को भोजन दान करने से पुण्य मिलता है। इसलिए अपनी क्षमता के अनुसार दान करना चाहिए। कम से कम एक भूखे को नियमित रूप से खाना खिलाएं।

भगवान को भोग लगाएं

हर दिन खाने से पहले भगवान को भोग लगाए। जिस घर में भोजन सबसे पहले देवी-देवताओं को अर्पित किया जाता है। वह घर हमेशा धन-धान्य से भरा रहता है।

कुलदेवता की पूजा

गरुड़ पुराण के अनुसार, परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए अपने कुलदेवता की नियमित पूजा करें।

धार्मिक ग्रंथ पढ़ना

धार्मिक ग्रंथों में ज्ञान समाहित है। इसलिए नियमित रूप से धार्मिक ग्रंथ पढ़ें। धर्मग्रंथों से प्राप्त धार्मिक ज्ञान के बारे में अन्य को बताएं।

ध्यान

मन की शांति जीवन की संपत्ति है। इसके लिए तप, त्याग और चिंतन की जरूरत है। गरुड़ पुराण के अनुसार, प्रतिदिन ध्यान के लिए समय निकालें। इससे मन शांत और क्रोध से मुक्त रहता है।

Back to top button

This will close in 20 seconds