तेलंगाना के मनोनीत सीएम रेवंत रेड्डी ने की सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका से मुलाकात

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तेलंगाना के मनोनीत मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी ने रेड्डी को उनकी जीत के लिए बधाई दी।

राहुल गांधी ने X पर ट्वीट कर कहा कि उनके (रेवंत रेड्डी) नेतृत्व में, कांग्रेस सरकार तेलंगाना के लोगों के लिए अपनी सभी गारंटी पूरी करेगी और प्रजा सरकार का निर्माण करेगी।

मिली जानकारी के अनुसार, 7 दिसंबर को तेलंगाना के मनोनीत मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी शपथ ग्रहण करेंगे।वहीं, जब कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनियां गांधी से पूछा कि क्या वह कल हैदराबाद रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में जाएंगी? इस सवाल के जवाब में सोनिया गांधी ने कहा, ‘शायद हां’।

Back to top button

This will close in 20 seconds