मार्गशीर्ष माह में भगवान कृष्ण को लगाएं इन चीजों का भोग, प्रसन्न होकर आशीर्वाद देंगे बाल-गोपाल

मार्गशीर्ष माह को लेकर कई मान्यताएं हैं। यह महीना श्री कृष्ण की आराधना के लिए समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस महीने में भगवान कृष्ण की पूजा करने से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। अगर आप भी कान्हा की कृपा पाना चाहते हैं, तो मार्गशीर्ष माह में उनकी सच्चे मन से पूजा करें और उन्हें कुछ खास चीजों का भोग लगाएं। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि इस महीने कुछ उपाय भी कर लिए जाएं, तो शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है। आइए, जानते हैं कि मार्गशीर्ष माह में भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए।

भगवान कृष्ण को लगाएं इन चीजों का भोग

धनिया की पंजीरी

अगर आप धन की कमी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो मार्गशीर्ष माह में भगवान कृष्ण को धनिया की पंजीरी अर्पित करें। ज्योतिष शास्त्र में धनिया को धन का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में भगवान कृष्ण को धनिया की पंजीरी का भोग लगाने पर आपकी धन संबंधी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

माखन-मिश्री

मार्गशीर्ष माह में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने की परंपरा है। ऐसे में अगर आप इस महीने उन्हें मक्खन और मिश्री का भोग लगाएं, तो वे प्रसन्न होकर अपनी कृपा आप पर बरसाएंगे। क्योंकि यह उनका पसंदीदा प्रसाद है।

पंचामृत

श्री कृष्ण को पंचामृत अर्पित करना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इसके बिना भगवान श्रीकृष्ण का भोग और पूजा अधूरी मानी जाती है। ऐसे में अगर आप मार्गशीर्ष माह में बाल गोपाल को पंचामृत अर्पित करेंगे, तो आपके जीवन की सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। साथ ही ग्रह पीड़ा से भी मुक्ति मिलती है।

Back to top button

This will close in 20 seconds