लॉगिन

लोरमी विधानसभा से अरुण साव व तखतपुर विधानसभा से धर्मजीत सिंह ने बनाई निर्णायक बढ़त, जीत की ओर अग्रसर

Raipur December 3, 2023 रिपोर्टर: shailesh
लोरमी विधानसभा से अरुण साव व तखतपुर विधानसभा से धर्मजीत सिंह ने बनाई निर्णायक बढ़त, जीत की ओर अग्रसर

लोरमी विधानसभा से अरुण साव व तखतपुर विधानसभा से धर्मजीत सिंह ने बनाई निर्णायक बढ़त, जीत की ओर अग्रसर

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष अरुण साव मुंगेली जिले की लोरमी विधानसभा सीट से निर्णायक बढ़त लेते दिखाई दे रहे हैं। मतगणना का 7 वा राउंड पूरा हो चुका है और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव 6 हजार से ज्यादा मत से आगे हो गए हैं। लोरमी से बीजेपी प्रत्याशी है अरुण साव। कांग्रेस प्रत्याशी थानेश्वर साहू चल रहे पीछेद्ध वहीं तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी धर्मजीत सिंह लगभग 10,000 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस विधायक और वर्तमान प्रत्याशी रश्मि आशीष सिंह पीछे चल रही हैं।

भाजपा कार्यालय में जश्न शुरू

भाजपा कार्यालय में जय श्री राम के नारे गूंजने लगे हैं। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बीजेपी दफ्तर जीत का जश्न मनाने के लिए तैयारियों में जुट गए है। ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता बीजेपी दफ्तर में नाचते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही जीत की खुशी में एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds