लॉगिन

छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्त्ता मनाने लगे जश्न, एकात्म परिसर में ढोल-नगाडो के साथ गुजा जय श्रीराम

Raipur December 3, 2023 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्त्ता मनाने लगे जश्न, एकात्म परिसर में ढोल-नगाडो के साथ गुजा जय श्रीराम

छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्त्ता मनाने लगे जश्न, एकात्म परिसर में ढोल-नगाडो के साथ गुजा जय श्रीराम

रायपुर : छत्तीसगढ़ में अब तक जो रुझान आ रहे हैं। उनमें उलटफेर होता हुआ नजर आ रहा है। बीजेपी 54 और कांग्रेस 37 पर चल रही है। इसी बीच भाजपा कार्यालय में जय श्री राम के नारे गूंजने लगे हैं। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बीजेपी दफ्तर जीत का जश्न मनाने के लिए तैयारियों में जुट गए हैं। ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता बीजेपी दफ्तर में नाचते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही जीत की खुशी में एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

जनता ने वादाखिलाफी का दिया जबाव : डॉ. रमन

पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, भ्रष्टाचार की वजह से जनता आक्रोश में दिखाई दे रहा है। हमने स्पष्ट तौर पर तीन मुद्दों पर चुनाव लड़ा, पहला कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी, सरकार ने जन घोषणा प्र में किए गए वादों को पूरा नहीं किया। दूसरा मुद्दा सीएम भूपेश बघेल का भ्रष्टाचार में शामिल होना, प्रदेश की जनता भ्रष्टचार से त्रस्त थी। तीसरा मसला प्रदेश में विकास के सारे काम ठप्प पड़े थे। ये सारे मसले शहरी और ग्रामीण दोनों मतदाताओं के मन में बसे थे। और दोनों ही क्षेत्रों से मतदाताओं ने इन्हीं मुद्दों पर भाजपा के पक्ष में वोट दिया है।

सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश था

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने  कहा कि, छत्तीसगढ़ में भाजपा स्पष्ट बहुमत से सरकार बना रही है। भूपेश सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश था। अब ये आक्रोश वोट में बदलता हुआ दिख रहा है। छत्तीसगढ़ की जनता बेईमानी बर्दाश्त नहीं करती। डा. रमन ने कहा कि, अहंकार करने वालों का यही हश्र होगा।

चौथी बार सीएम बनने को लेकर बोले डॉ. रमन

चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, मैं एक सामान्य कार्यकर्ता की हैसियत से अपने आप को देख रहा हूं। विधायक दल में बैठेंगे, केंद्रीय नेतृत्व से बात होगी, जो भी निर्णय होगा उसके लिए डॉक्टर रमन का कोई आग्रह नहीं होगा। हम सब मिलकर एक बेहतर सरकार बनाकर चलाएंगे। सरकार बनने पर आवास और महिलाओं को12000₹ देने का काम पहली कैबिनेट में करेंगे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds