लॉगिन

रायगढ़ : क्या भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी बन पाएंगे बड़े आदमी? अमित शाह ने कही थी ये बात….

POLITICS December 2, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
रायगढ़ : क्या भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी बन पाएंगे बड़े आदमी? अमित शाह ने कही थी ये बात….

रायगढ़ : क्या भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी बन पाएंगे बड़े आदमी? अमित शाह ने कही थी ये बात….

रायगढ़। छत्तीसगढ़ विधानसभा की वीआईपी सीटों में से इस बार रायगढ़ सीट पर सबकी निगाह टिकी है। इस सीट से भाजपा ने पूर्व आईएएस ओपी चौधरी को मैदान में हैं। भाजपा ने अबकि बार ओपी चौधरी की सीट बदल दी है। इस बार ओपी चौधरी खरसिया की जगह रायगढ़ से चुनावी मैदान में हैं। ऐसे में ओपी चौधरी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। अगर ओपी चौधरी रायगढ़ सीट से जीतते हैं तो निश्चित तौर पर भाजपा में उनका कद बढ़ना तय है। क्योंकि अमित शाह ने रायगढ़ में चुनावी प्रचार के दौरान जनता से कहा था कि आप चौधरी को चुनाव जीता दें। इन्हें बड़ा आदमी मैं बना दूंगा। बड़ा आदमी बनाना मेरा काम है।

रायगढ़ सीट पर नजर दौड़ाएं तो इस बार चौधरी के सामने कांग्रेस के प्रकाश नायक मैदान में हैं जो मौजूदा विधायक भी हैं। ऐसे में नायक के सामने दोबारा विधायकी की सीट पर कब्जा करने का लक्ष्य है। दोनों की किस्मत का फैसला कल यानी तीन दिसंबर को होगा।

दरअसल ओपी चौधरी ने साल 2018 के विधानसभा चुनाव में रायगढ़ जिले की खरसिया सीट से चुनाव लड़ा था। उस समय उनके सामने कांग्रेस के दिवंगत नेता नंदकुमार पटेल के बेटे उमेश पटेल थे। इस चुनाव में उमेश पटेल ने ओपी चौधरी को शिकस्त दी थी। उमेश पटेल ने ओपी चौधरी को 16,967 मतों से हराया था। उमेश पटेल को 94,201 वोट मिले थे, वहीं ओपी चौधरी को 77,234 वोटों से संतुष्ट होना पड़ा था।

दूसरी ओर रायगढ़ सीट से भाजपा के ओपी चौधरी और कांग्रेस के प्रकाश नायक को जेसीसीजे प्रत्याशी और पूर्व महापौर मधु किन्नर चुनौती दे रही हैं। रायगढ़ सीट से कौन बाजी मारेगा इसका फैसला कल ईवीएम खुलने के बाद होगा।

रायगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 पर नजर नजर डालें, तो मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच था। कांग्रेस के प्रकाश नायक और बीजेपी के रोशनलाल के बीच मुकाबला हुआ था। रायगढ़ के वोटरों ने 2018 में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी पर अपना भरोसा जताया। कांग्रेस के पक्ष में 69 हजार से ज्यादा मत पड़े थे। कांग्रेस ने 14 हजार से अधिक मतों के अंतर से चुनाव जीता था। इससे पहले साल 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में रायगढ़ विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रोशन लाल ने जीत हासिल की थी और उन्हें 91045 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार शक्राजीत नायक को 70453 वोट मिले थे। वह 20592 वोटों के अंतर से दूसरे पायदान पर रह गए थे। साल 2008 के चुनाव में रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार डॉक्टर शक्राजीत नायक को जीत मिली थी। उन्हें 72054 वोट हासिल हुए थे और वह विधानसभा पहुंचे थे, जबकि बीजेपी प्रत्याशी विजय अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें 59110 वोट मिले थे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds