गोलबाजार के गिफ्ट कार्नर में आग लगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कारोबारी की टोका-टाकी से नाराज होकर दिया घटना को अंजाम

रायपुर। गोलबाजार थाना क्षेत्र स्थित नवापारा में दिवाली की रात गिफ्ट कार्नर में आग लगने की घटना अकास्मिक नहीं थी। दुकान में दो लड़कों ने जानबूझकर आतिशबाजी कर आगलगाई थी। इसकी पुष्टि दुकान के पास लगे सीसीटीवी फूटेज से हुई है। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने दुकान में आग लगाने के आरोप में दो  लड़कों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की पड़ताल कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, संजय दिवानी की शिकायत पर पुलिस ने नयापारा में ही रहने वाले शोभित उर्फ जानू तथा शैलजा उर्फ शैलू के खिलाफ दुकान में पुलिस के मुताबिक संजय दिवानी की शिकायत पर पुलिस ने नयापारा में ही रहने वाले शोभित उर्फ जानू तथा शैलजा आग लगाने के आरोप में आईपीसी की धारा 436 तथा 511 के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों लड़कों ने कारोबारी से बदला लेने की नीयत से दिवाली के दिन उसकी दुकान में जलते हुए पटाखे छोड़े थे।

टोका-टाकी से नाराज थे लड़के

प्रारंभिक पूछताछ में लड़कों ने पुलिस को बताया है कि कारोबारी उन्हें हर समय टोकते थे। इसके अलावा उनके हर काम में टोका-टाकी करते थे। इस बात से वे कारोबारी से नाराज थे। इसका बदला लेने के लिए वे कारोबारी को सबक सिखाना चाहते थे। कारोबारी को सबक सिखाने के लिए लड़कों ने दिवाली के दिन देर रात 2 बजे के करीब कारोबारी की दुकान के प्रथम तल में तीन से चार जलते हुए पटाखे फेंक कर आग के हवाले किया।

लाखों का सामान जलकर खाक हो गया

कारोबारी ने पुलिस को बताया है कि उसके गिफ्ट कार्नर में ज्यादातर प्लास्टिक के सामान रखे थे। इस वजह से दुकान में आग देखते ही देखते फैल गई और दुकान में रखे करीब 15 से 20 लाख रुपए के सामान जलकर खाक हो गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आग काबू में करने पांच से छह घंटे का समय लग गया।

Back to top button

This will close in 20 seconds