छत्तीसगढ़ एग्जिट पोल : भाजपा-कांग्रेस में कांटे का मुकाबला, कांग्रेस को 40 से 50 तो भाजपा को 36 से 46 सीटे मिलने का अनुमान

रायपुर : देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे तीन दिसंबर को आने हैं। इन चुनावी राज्यों में छत्तीसगढ़ भी शामिल है। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में वोटिंग हुई थी। दोनो चरणों को मिलाकर यहां कुल वोटिंग प्रतिशत 76.31 फीसदी रहा जो पिछले चुनाव यानी 2018 के मुकाबले (76.88) मामूली नीचे था।

यहां पहले चरण में बस्तर और राजनांदगांव क्षेत्र के 20 सीटों पर चुनाव हुए थे, वहीं फेज 2 में बाकी बची 70 सीटों पर वोटिंग हुई थी। चुनाव के नतीजों से पहले सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी पार्टी बीजेपी दोनों में हलचल तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटे हैं, इनमें कांग्रेस का दावा है कि वह 75 सीटें जीतेगी। वहीं भाजपा भी पर्याप्त बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा कर रही है।

विभिन्न एग्जिट पोल्स के नतीजे…

आज तक और एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में भाजपा को 41 प्रतिशत वोट और कांग्रेस को 42 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके मुताबिक भाजपा को 36 से 46 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस को 40 से 50 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है।

एबीपी न्यूज और सी वोटर ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 41 से 53 और भाजपा को 36 से 48 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है।

बहुमत के लिए जीतनी होंगी 46 सीटें

छत्‍तीसगढ़ की कुल 90 सीटों पर बहुमत के लिए 46 सीटें जीतनी होंगी। मतदाताओं के रुझान के आधार पर कड़े मुकाबले की चर्चा हो रही है। कांग्रेस 75 पार तो भाजपा 55 सीट के साथ जीतने का दावा करती दिख रही है।

छत्‍तीसगढ़ में दो चरणों में हुए मतदान

छत्‍तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों पर 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था। 7 नवंबर को पहले चरण में नक्‍सल प्रभावित 20 सीटों के लिए मतदान हुआ, जबकि 17 नवंबर को दूसरे चरण में 70 सीटों के लिए वोटिंग हुई।

Back to top button

This will close in 20 seconds