जीवन में भूलकर भी ना करें ये 4 गलतियां, वरना घर से चली जाएगी मां लक्ष्मी

आचार्य चाणक्य को और उनके द्वारा बताई गई नीतियों को हम सब बखूबी जानते हैं। चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और मार्गदर्शक कहे जाते हैं। इतना ही नहीं आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कई ऐसी बातें बताई हैं जिनका अनुसरण करने से व्यक्ति को सफल जीवन जीने में मदद मिलती हैं।

आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में धन, संपत्ति को लेकर भी मानव को कई ऐसी महत्वपूर्ण बातों को बताया है। जिसमें जिक्र मिलता है कि किसी भी व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में जाने-अनजाने में ऐसी कोई गलती नहीं करनी चाहिए जिससे धन की देवी लक्ष्मी नाराज हो जाए।

जी हां, चाणक्य के अनुसार, इंसान जाने-अनजाने कई ऐसी गलतियां कर बैठता है, जिससे धन की देवी मां लक्ष्मी रुष्ट होकर घर से चली जाती हैं और अचानक पैसों की तंगी आने लगती है और व्यक्ति आर्थिक रूप से कमजोर हो जाता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वो गलतियां, जिन्हें करने से बचना चाहिए-

रसोई घर में जूठे बर्तन

हमने अधिकतर अपने घर के बड़े बुजुर्गों से सुना होगा कि कभी भी रसोई घर यानी कि किचन में झूठे बर्तन नहीं छोड़ना चाहिए और चाणक्य के अनुसार भी रसोई में कभी भी झूठे बर्तन नहीं छोड़ना चाहिए।

चूल्हे के ऊपर ना उसके आस-पास ना ही सिंक में रात के समय जूठे बर्तन रखने से भी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इससे घर में दरिद्रता का वास होता है और मां लक्ष्मी चली जाती है।

पैसों का अनावश्यक खर्च

आचार्य चाणक्य के मुताबिक, अगर आप पैसों का अनावश्यक खर्च करते हैं तो इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इतना ही नहीं जो लोग पैसों का दिखावा करते हैं उनसे भी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और उन्हें आशीर्वाद भी नहीं मिलता है। चाणक्य कहते हैं कि ऐसे लोग स्वयं अपनी बर्बादी का रास्ता खोलते हैं और कंगाली भोगते हैं।

शाम के वक्त झाड़ू

चाणक्य के अनुसार कभी भी शाम के वक्त घर में झाड़ू-पोछा नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि मान्यताओं के अनुसार शाम के समय लक्ष्मी माता घर में आती हैं और उस वक्त अगर घर के दरवाजे पर कचरा गंदगी रहेगी तो लक्ष्मी जी इसे देखकर वापस चली जाती हैं।

व्यवहार या आचरण

आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो लोग बुजुर्ग, विद्वान, महिलाओं या गरीबों को परेशान करते हैं या फिर उनका लगातार अपमान करते हैं, ऐसे घरों में मां लक्ष्मी कभी नहीं ठहरती है। दूसरों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों से मां लक्ष्मी सदैव रुष्ट रहती हैं। इसलिए कोशिश करें कि घर पर ऐसी गलतियां बार-बार ना दोहराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button