पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, शराब के नशे में धुत्त थी पत्नी

मनेंद्रगढ़- छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में स्थित केल्हारी थाना के अंतर्गत आने वाले तिलोखन गांव में मामूली विवाद के बाद अपनी ही पत्नी का गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 22 नवंबर 2023 को थाना केल्हारी के पास सोमवती की हत्या कर दी गई थी। 35 साल के पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शराब के नशे में थी पत्नी

आपको बता दें, पत्नी ने शराब पी रखी थी। जिसकी वजह से दोनों के बीच विवाद हो गया और विवाद के दौरान गुस्से में आकर पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। सबसे पहले तो पति ने पत्नी को एक झापड मारा, जिससे वह जमीन पर गिर गई और उसे गाली देने लगा था। जिसके बाद आक्रोश में आकर जींस पेंट के टुकड़े से गला दबा दिया|

Back to top button

This will close in 20 seconds