लॉगिन

VIDEO : एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे माही… बाइक पर ऑटोग्राफ देने से पहले धोनी ने जो किया वह देख जनता फैन हो गई

Viral November 29, 2023 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO : एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे माही… बाइक पर ऑटोग्राफ देने से पहले धोनी ने जो किया वह देख जनता फैन हो गई

VIDEO : एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे माही… बाइक पर ऑटोग्राफ देने से पहले धोनी ने जो किया वह देख जनता फैन हो गई

क्रिकेट की दुनिया के ‘कैप्टन कूल’ और ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ के जनक महेंद्र सिंह धोनी शानदार खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि एक अद्भुत इंसान भी हैं। उनकी सादगी के किस्से और वीडियो आपको सोशल मीडिया की दुनिया पर खूब मिल जाएंगे। इन दिनों धोनी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग बोल रहे हैं कि माही एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे। हो सकता है कि यह वीडियो आपने इंस्टाग्राम, X या फिर फेसबुक पर देख लिया हो। अगर नहीं देखा है तो देख लीजिए, दिल खुश हो जाएगा!

2 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा वीडियो

इस खूबसूरत वीडियो को @abhi_veins ने इंस्टाग्राम पर 25 नवंबर को पोस्ट किया था। उन्होंने कैप्शन में बताया – एमएस धोनी सर ने प्रकाश भाई को उनकी TRIUMPH ROCKET 3R पर ऑटोग्राफ देकर खुश कर दिया! इस Reel को अबतक 11 लाख लाइक्स और लगभग 2 करोड़ व्यूज मिलच चुके हैं।

https://www.instagram.com/reel/C0EbOeoN15I/

माही की सादगी देखने के बाद बहुत से लोग खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। लोगों ने लिखा कि जरा उनकी सादगी देखो कैसे अपनी टीशर्ट से बाइक साफ की। वहीं कुछ ने कहा – इस वीडियो ने चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी। आपकी क्या राय है कमेंट में बताइए।

आप जहां साइन कर देंगे वहीं अच्छे लगेगा

इस वायरल क्लिप में हम देख सकते हैं कि एक फैन अपनी सुपर बाइक पर एमएस धोनी से ऑटोग्राफ चाहता है। इसलिए माही खुद ही सबसे पहले अपनी टीशर्ट से उस हिस्से को साफ करते हैं, जहां उन्हें साइन करने हैं। इसके बाद आस-पास खड़े लोग बोलते हैं कि आप जहां साइन कर देंगे वहीं अच्छा लगेगा। फिर क्या माही मुस्कुराते हुए बाइक के फ्रंट हिस्से पर ऑटोग्राफ देते हैं। इसके बाद वह बाइक पर बैठते हैं और उसे स्टार्ट करते हैं और रेस देखकर ट्रायम्फ रॉकेट 3आर की जानदार आवाज चेक करते हैं। यह दृश्य सबके दिल को छू गया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds