इन 3 राशि वालों के लिए भाग्यशाली होगा साल 2024, बृहस्पति का गोचर देगा शुभ फल

हिंदू ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को सबसे प्रभावकारी माना गया है। देवगुरु बृहस्पति जब भी राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर होता है। पंडित आशीष शर्मा के मुताबिक, शनि के बाद बृहस्पति दूसरा सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है, जो करीब 13 महीनों में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, देवगुरु बृहस्पति 1 मई, 2024 को दोपहर 12.59 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस अवधि में ही बृहस्पति देव 12 जून को रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेंगे और 9 अक्टूबर को गुरु वक्री होंगे। ऐसे में साल 2024 में गुरु ग्रह इन 3 राशि वालों के लिए शुभ परिणाम दे सकते हैं।

वृषभ राशि

देवगुरु वृहस्पति 1 मई, 2024 को वृषभ राशि में ही गोचर करेंगे। वृषभ राशि को इस दौरान करियर में सफलता मिल सकती है। व्यापार में अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों पर साल 2024 में देवगुरु बृहस्पति प्रसन्न रहेंगे। मिथुन राशि के जातकों के आय में बढ़ोतरी होने के साथ पदोन्नति हो सकती है। इस दौरान पैतृक संपत्ति में लाभ हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कर्क राशि

देवगुरु कर्क राशि में उच्च स्थिति में होंगे और इस कारण से कर्क राशि के जातकों को नौकरी में अच्छा लाभ होगा। किसी बड़े पद की जिम्मेदारी मिल सकती है। खेती किसानी में फसल की पैदावार अच्छी हो सकती है। लॉटरी से लाभ मिल सकता है।

Back to top button