गुरुनानक देव साहिब के 554वां प्रकाश पर्व पर खालसा स्कूल में सजा विशेष दीवान, विस अध्यक्ष महंत, बृजमोहन, जुनेजा और होरा ने टेका मत्था

रायपुर : श्री गुरुनानक देव साहिब के 554वां प्रकाश पर्व के अवसर पर आज सुबह राजधानी में विशेष दीवान सजाया गया है। खालसा स्कूल में स्टेशन रोड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्रीगुरुसिंह सभा की ओर से गुरुनानक देव जी के जन्म पर गुरु पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर अमृतसर से पहुंचे कीर्तन रागी जत्था सिमरजीत सिंह, शौक़ीन सिंह और कुलदीप सिंह अमृत गुरबाणी से सिक्खजनों को निहाल कर रहे हैं। दिन भर शब्द कीर्तन का कार्यक्रम चला। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर हुआ, जिसमें सभी लोगों ने प्रसादी पाई। सिख समाज के लोगों ने गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका।

गुरू पर्व के दौरान सुबह से ही गुरुनानक देव जी का गुणगान किया जा रहा है एवं कीर्तन के माध्यम से गुरुनानक देव को याद किया जा रहा है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा सपरिवार पहुंचे। उन्होनें गुरुग्रंथ साहब पर मत्था टेक कर प्रदेश की ख़ुशहाली के लिए कामना की। और गुरु गोविंद सिंह के त्याग और समर्पण को याद किया। जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायेमान रहा। वहीं सभी ने मिलकर लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।

वहीं इस मौके पर उन्होनें कहा कि विश्व को अज्ञानता के अंधकार से निकालने वाले श्री गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाश गुरु पर्व आज खालसा स्कूल में बड़ी ही श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कर्म और धर्म को बराबर रखा, गुरु साहिब जी के पवित्र प्रकाश पर्व पर छत्तीसगढ़ समेत देश विदेशों में रहने वाले को भी गुरुपर्व की बधाई दी है। इस मौके पर श्री होरा ने चरणदास महंत और बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात कर उनका चाल जाना। और उन्हें प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी।

Back to top button