लॉगिन

तेलंगाना : रोड शो के दौरान यूं नाचती दिखीं प्रियंका गांधी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

POLITICS November 25, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
तेलंगाना : रोड शो के दौरान यूं नाचती दिखीं प्रियंका गांधी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

तेलंगाना : रोड शो के दौरान यूं नाचती दिखीं प्रियंका गांधी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

खम्मम। तेलंगाना में विधानसभा के लिए 30 नवंबर को चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए सभी पार्टियां अपना खून-पसीन बहाते हुए पार्टी के लिए प्रचार कर रही हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी शनिवार यानी 25 नवंबर को तमिलनाडु के खम्मम जिले में एक रोड शो किया। इस प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी कांग्रेस के कैंपेन सॉन्ग पर ‘मूडु रंगुला जंदा’ पर लोक नृतकों के साथ डांस करती हुई नजर आई।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रियंका गांधी के साथ ही दो महिला लोक नृतक उनकी गाड़ी पर मौजूद हैं। दोनों लोक नृतक कांग्रेस के कैंपने सॉन्ग ‘मूडु रंगुला जंदा’ पर हाथ लहराते हुए डांस कर रही हैं। पहले प्रियंका गांधी एक लोक नृतक के साथ ताल मिलाती हुई नजर आ रही थी मगर थोड़ी देर बाद वह दोनों के साथ हाथ लहराते हुए डांस करने लगी।

प्रियंका गांधी ने क्या कहा?
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने एक्स हैंडल (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘यह जनसैलाब उस बदलाव की दस्तक है जो तेलंगाना में आने जा रहा है। प्रदेश की जनता अपने बेहतर भविष्य के लिए गारंटियों वाली सरकार बनाने जा रही है। बदलाव जरूरी है, बदलाव आ रहा है।’

पोस्ट किए गए वीडियो में प्रियंका गांधी जनता से कहती हैं, ‘समय आ गया है, बदलाव लाओ। यह कांग्रेस की लहर है। कांग्रेस की सरकार बनाओ और अपने आप को मजबूत बनाओ।’

अभी किसकी सरकार है?
आपको बता दें कि साल 2018 में हुए चुनावों में TRS(अब BRS) ने 119 में से 88 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए अपनी सरकार बनाई थी। वहां कांग्रेस को 19 सीटें मिली थी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds