जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवक की लाश, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

कोटा : छत्तीसगढ़ के रतनपुर खुटाघाट डैम से लगे जंगल में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 5 बजे जंगल में झाड़ियों के पीछे युवक की लाश मिली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Back to top button

This will close in 20 seconds