एक बार फिर से बढ़ें ईपीएफओ के मेंबर, पेरोल डेटा के अनुसार सितंबर 2023 में 8 लाख से ज्यादा नए सदस्य हुए शामिल

नई दिल्ली। रिटायरमेंट के बाद भी इनकम को जारी रखने के लिए लोग कई फंड में निवेश करते हैं। इन फंड में से एर ईपीएफओ फंड भी है। यह एक तरह का रिटायरमेंट फंड है। इसमें कर्मचारी के साथ कंपनी भी निवेश करती है। कई लोगों को निवेश के लिए यह काफी पसंद है। हर महीने ईपीएफओ में कई नए सदस्य जुड़े हैं।

इन नए सदस्य को लेकर  ईपीएफओ एक आंकड़े जारी करती है। ईपीएफओ द्वारा जारी नए आंकड़ों के अनुसार इस साल सितंबर में 17 लाख से ज्यादा मेंबर ईपीएफओ से जुड़ें हैं। श्रम मंत्रालय के एक बयान के अनुसार अगर महीने-दर-महीने की तुलना करें तो अगस्त 2023 में 21,475 नए मेंबर ईपीएफओ से जुड़ गए हैं। वहीं, पिछले साल सितंबर 2022 में 38,262 मेंबर की बढ़ोतरी देखने को मिलती है। यह बढ़ोतरी साल-दर-साल के आधार पर है।

मंत्रालय द्वारा यह भी बताया गया कि सितंबर 2023 में 8.92 लाख नए मेंबर जुड़े हैं। इनमें से अधिकतर की उम्र 18 से 25 साल है।  इन आंकड़ों से देश में मौजूद रोजगार की स्थिति का भी पता चलता है। पेरोल डाटा के अनुसार 11.93 लाख सदस्यों ने दोबारा से ईपीएफओ से जुड़े हैं। इन सदस्यों ने या तो जॉब स्विच की है या फिर दोबारा से कंपनी से जुड़े हैं।

पेरोल डाटा इस ओर संकेत करता है कि जून 2023 से ईपीएफओ से कम सदस्यों की निकासी हो रही है।

ईपीएफओ में शामिल सदस्य

मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सितंबर में 8.92 लाख नए मेंबर ईपीएफओ से जुडे़ हैं। इसमें 2.26 लाख महिलाएं शामिल है। यह महिलाएं पहली बार ईपीएफओ में शामिल हुई है। अगर राज्य के आधार पर देखें तो सबसे ज्यादा सदस्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात और हरियाणा से जुड़े हैं। इन राज्यों में ईपीएफओ सदस्यों की संख्या में सबसे ज्यादा सदस्य महाराष्ट्र से जुड़े हैं।

इंडस्ट्री वाइस डेटा के अनुसार चीनी फैक्ट्री, कोरियर सर्विस, लौह-इस्पात (Iron-Steel), मेडिकल सेक्टर, ट्रैवल एजेंसी जैसे बाकी कई सेक्टर में ग्रोथ देखने को मिली है।

ईपीएफओ हर महीने अपने नए सदस्यों की जानकारी के लिए पेरोल डाटा पेश करता है। इस डाटा में बताया जाता है कि किन सदस्यों को पहली बार यूएएन नंबर (universal Account Number) दिया गया है, यानी कि कौन पहली बार ईपीएफओ से जुड़ा है। वहीं, इस डाटा में निकासी सदस्यों और दोबारा जुड़ने वाले सदस्यों के आंकड़े भी शामिल किये जाते हैं।

Back to top button

This will close in 20 seconds