त्रिशूर के स्कूल में पूर्व छात्र ने की ओपन फायरिंग, निशाने पर थे टीचर; किसी के हताहत की सूचना नहीं

त्रिशूर : केरल के त्रिशूर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने मंगलवार को एक स्कूल में गोलीबारी की। गोली चलाने वाले की पहचान स्कूल के पूर्व छात्र के रूप में हुई है।

स्कूल के कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों ने आरोपी शख्स को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, घटना सुबह करीब 10 बजे के आस-पास हुई। माना जा रहा है कि मुलायम के मूल निवासी जगन ने नशे में ये कदम उठाया।

Back to top button

This will close in 20 seconds