यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में भारत आ रहे इजरायली जहाज का अपहरण किया, 25 सदस्यों को बनाया बंधक

यरुशलम : इजरायल हमास के बीच चल रहे युद्ध के दरमियान यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर शिपिंग मार्ग पर भारत जा रहे एक इजरायली-लिंक्ड मालवाहक जहाज का अपहरण कर लिया है। साथ ही विद्रोहियों ने जहाज के चालक दल के 25 सदस्यों को बंधक बना लिया है। अधिकारियों ने कहा, हूती विद्रोहियों के इस कदम से क्षेत्रीय तनाव बढ़ने की आशंका बढ़ गई है, जबकि दूसरे समुद्री मोर्चे पर इजराइल और हमास के बीच युद्ध चल रहा है।

ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने कहा है कि उन्होंने इजरायल से जुड़े होने की वजह से जहाज का अपहरण किया है और हमास के खिलाफ इजरायल के अभियान के अंत तक लाल सागर में उन जहाजों को निशाना बनाना जारी रखेंगे जो इजरायलियों से जुड़े हैं या उनके स्वामित्व वाले हैं। हूती ने कहा, “इजरायली दुश्मन से संबंधित या उससे राब्ता रखने वाले सभी जहाजों को निशाना बनाया जाएगा।”

इजरायली केवल “बल की भाषा” समझते हैं- हूती

हूती के मुख्य प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुल सलाम ने बाद में एक वीडियो जारी करके कहा कि इजरायली केवल “बल की भाषा” समझते हैं। उन्होंने कहा, “इजरायली जहाज का अपहरण करना एक व्यावहारिक कदम है जो इसकी लागत की परवाह किए बिना समुद्री युद्ध छेड़ने में यमनी सशस्त्र बलों की गंभीरता को दर्शाता है। यह तो अभी शुरुआत है।”

इजरायल जहाज पर हमले के लिए हूती को दोषी ठहराया

उधर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने गैलेक्सी लीडर जहाज पर हमले के लिए हूती विद्रोहियों को दोषी ठहराया। यह जहाज एक इजरायली अरबपति का है। बयान में कहा गया कि जहाज में कोई भी इजरायली नागरिक नहीं है।

चालक दल के सदस्य फिलीपींस, बुल्गारिया से

जहाज के जापानी संचालक, एनवाईके लाइन ने कहा कि अपहरण के समय जहाज में माल नहीं था। एनवाईके ने आगे बताया कि जहाज के चालक दल के सदस्य फिलीपींस, बुल्गारिया, रोमानिया, यूक्रेन और मैक्सिको से हैं।

जहाज भारत में पीपावाव जा रहा था

वहीं, जापान ने सोमवार को जहाज के अपहरण की निंदा की है। मुख्य कैबिनेट सचिव हिरोकाज़ु मात्सुनो ने कहा कि जापानी सरकार हूती विद्रोहियों के साथ बातचीत के जरिए चालक दल की शीघ्र रिहाई के लिए पूरी कोशिश कर रही है। इसके साथ ही हम इजरायल के साथ संवाद कर रहे हैं और सऊदी अरब, ओमान और ईरान की सरकारों के साथ सहयोग कर रहे हैं।

इस्लामी मूल्यों के मुताबिक व्यवहार कर रहे हूती

हूती ने कहा कि वे चालक दल के सदस्यों के साथ इस्लामी मूल्यों के मुताबिक, व्यवहार कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने इसका मतलब नहीं बताया। नेतन्याहू के कार्यालय ने इस अपहरण की निंदा करते हुए इसे ईरान समर्थित टेरर बताया। वहीं, इजरायली अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि जहाज ब्रिटिश नागरिक के वाला है और जापानी नागरिक द्वारा संचालित था।

Back to top button

This will close in 20 seconds