छत्‍तीसगढ़ में आज आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल, 22 नवंबर से गिरेगा पारा

रायपुर : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में काफी मात्रा में नमी आ रही है,इसके चलते रविवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग का कहना है कि 20 नवंबर तक तापमान में बढ़ोतरी संभावित है। इसके बाद 22 नवंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट आनी शुरू होगी और ठंड बढ़ेगी। शनिवार को प्रदेशभर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा,यहां का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

शनिवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी रही। हालांकि नमी आने के कारण ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। विशेषकर ग्रामीण व आउटर क्षेत्रों में ठंड का प्रभाव काफी बढ़ते जा रहा है।

गर्म कपड़ों पर 20 फीसद छूट

बढ़ती ठंड के चलते रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों गर्म कपड़ों के स्टाल सज गए है। गर्म कपड़ों पर उपभोक्ताओं को 20 फीसद तक छूट दी जा रही है। इन दिनों कपड़े संस्थानों में भी गर्म कपड़ों की नई रेंज आ गई है,उपभोक्ताओं द्वारा इसे काफी पसंद किया जा रहा है। कारोबारियों का कहना है कि ठंड बढ़ने पर स्टालों में ग्राहकों की संख्या भी बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds