लॉगिन

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) प्रत्याशी सागर सिंह ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

Politics November 18, 2023 रिपोर्टर: shailesh
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) प्रत्याशी  सागर सिंह ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) प्रत्याशी सागर सिंह ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

लोरमी। छत्तीसगढ़ प्रदेश में 70 विधानसभा क्षेत्र पर मतदान 17 नवम्बर को संपन्न हुआ। वहीं लोरमी विधानसभा को हाई प्रोफाइल सीट माना जा रहा था, जहाँ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव और जोगी कंग्रेस के नेता सागर सिंह  के साथ ही कांग्रेस से पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेस्वर साहू के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। साथ ही मतदान के समय वाद-विवाद भी नजर आया।

इसी को लेकर आज जोगी कांग्रेस नेता सागर सिंह ने अरुण साव पर जमकर आरोप लगाये हैं। श्री बैस ने कहा कि, वनांचल में भारी मात्रा में पैसा परोसा गया है। मेरे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट भी की गई। श्री बैस ने कहा कि, कि मैंने उन लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया हूं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds